ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, अपराधियों ने टीचर को बनाया शिकार

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना के बिहटा से आ रही है. जहां अपराधी 10 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बिहटा-खगौल मेन रोड पर पतसा पावर ग्रिड के पास अपराधियों ने एक रिटायर्ड टीचर को अपना निशाना बनाया है. बाइक सवार दो अपराधी 10 लाख रुपए छीनकर फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बहपुरा के रिटायर्ड टीचर किशोर कुमार को अपराधियों ने निशाना बनाया है. उन्होंने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 


घटना के बाद रिटायर्ड टीचर ने फ़ौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी अनिता गुप्ता के साथ बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर ले आ रहे थे. इस दौरान अपरादि उनसे रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता