ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना के महावीर ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल 3 अपराधी गिरफ्तार, 1 मिनट में उड़ाए थे लाखों के गहने

PATNA : राजधानी पटना में बीते 2 सितंबर को शिवपुरी रोड स्थित महावीर ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस घटना में शामिल 3 अपराधियों को पुलिस ने हथियार और बाइक

पटना के महावीर ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल 3 अपराधी गिरफ्तार, 1 मिनट में उड़ाए थे लाखों के गहने
First Bihar
4 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बीते 2 सितंबर को शिवपुरी रोड स्थित महावीर ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस घटना में शामिल 3 अपराधियों को पुलिस ने हथियार और बाइक के साथ बरामद किया है. पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया. 


एसएसपी ने बताया कि बीते 2 सितंबर को रात के करीब 08:45 बजे 3-4 की संख्या में हथियारबन्द अपराधकर्मियों ने शिवपुरी रोड नं-0 स्थित महावीर ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद अपराधकर्मी हथियार लहराते एवं गोली चलाते हुए फरार हो गए थे. इस संदर्भ में शास्त्रीनगर थाना कांड संख्या-387/21 दिनांक- 02.09.2021 धारा-392 भा0द0वि0 और 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था. 


इस मामले की सूचना पर तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा काण्ड के उद्भेदन और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय, थानाध्यक्ष शास्त्रीनगढ़ एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया. 


टीम द्वारा लगातार घटनास्थल का निरीक्षण, क्षेत्र के सक्रिय और सीमापवर्ती जिला के अपराधकर्मियों के संबंध में आसूचना संकलन का कार्य किया जाने लगा. अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक एवं तकनीकि संसाधनों की भी मदद ली गई. तभी गोपनीय सूचना मिली कि शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र के पोस्टऑफिस गली स्थित किराये के कमरे पर रहने वाले कुछ लड़कों को संदिग्ध अवस्था में घटनास्थल के आस-पास देखा गया था. 


तत्काल इस सूचना पर टीम द्वारा पोस्टऑफिस गली के आस-पास स्थित लॉज एवं किरायेदारों की गतिविधियों के संबंध में आसूचना संकलन का कार्य प्रारंभ किया गया. इसी दौरान गोपनीय सूचना मिली कि वहीं अवस्थित एक लॉज में घटना को अंजाम देने वाले हुलिये के संदिग्ध रह रहे हैं. टीम द्वारा सूचना के सत्यापन के लिए लॉज के आस-पास घेराबन्दी किया गया. तभी संदिग्ध हुलिये के 2 व्यक्ति पल्सर बाईक से लॉज के सामने पहुंचे, जिसे घेर कर पकड़ा गया.


पूछ-ताछ में इन्होंने अपना नाम शुभम कुमार और करण कुमार बताया. तलाशी के क्रम में इनके पास से 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 5 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये. इनकी निशानदेही पर तत्काल लॉज में छापेमारी की गई, जहाँ 1 अन्य अपराधी को पकड़ा गया, जिसने पूछ-ताछ में अपना नाम आदित्य हर्षवर्धन बताया. इनके कमरे से तलाशी के दौरान महावीर ज्वेलर्स से लूटे गये जेवरात, 10 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया. 


गहन पूछ-ताछ के क्रम में इन्होंने बताया कि इनलोगों के द्वारा ही 2 बाइक से इस घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में शुभम कुमार, करण कुमार, आदित्य हर्षवर्धन और एक अन्य अपराधी शामिल थे. घटना से करीब एक सप्ताह पहले इन्होंने घटनास्थल को चिन्हित किया था और 2 सितम्बर को घटना को अंजाम देकर ये फिर एक नये ज्वेलरी शॉप को लूटने के लिए चिन्हित कर चुके थे.


घटना को अंजाम देने के लिए करण द्वारा ही 2 बाइक का जुगाड़ किया गया था. तत्काल इनकी निशानदेही पर दूसरी बाइक को भी बरामद किया गया. एसएसपी ने बताया कि पकड़ाये सभी अपराधियों से घटना के संबंध में आगे की पूछताछ की जा रही है और इनके अन्य अपराधिक इतिहासों को खंगाला जा रहा है.