ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना के कागज गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कागज गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुई है। आगलगी की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी

पटना के कागज गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कागज गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुई है। आगलगी की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मंच गई है। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची हैं। घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित धवलपुरा इलाके की है।


कागज गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग बुझाने में फायर बिग्रेड के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जबतक आग पर काबू पाया गया कागज का बंडल पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।


बताया जा रहा है कि कागज गोदाम के बगल में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से गोदाम में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित गोदाम के मालिक का कहना है कि गोदाम में महिला मजदूर कागज का बंडल को रैक पर रख रही थी उसी दौरान हादसा हुआ और काम कर रहे सभी मजदूर किसी तरह जान बचा कर भागे।



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता