Hindi News / news / पटना के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड...

पटना के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

1st Bihar Published by: Badal Updated Dec 24, 2020, 6:31:40 PM

पटना के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि फोम की फैक्ट्री में लाग लगी है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई है. स्थानीय लोग आग को बुझाने में जुटे हुए हैं.


आगलगी की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पाने की कोशिश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में फैक्ट्री मालिक का काफी नुकसान हुआ है.