ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में बुलाया गया बॉम्ब स्क्वाड; अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस

PATNA: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई. जिसके बाद आनन फानन में पटना जंक्शन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियो

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में बुलाया गया बॉम्ब स्क्वाड; अलर्ट मोड पर रेलवे पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन को सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई. जिसके बाद आनन फानन में पटना जंक्शन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने फौरन स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की जांच के साथ-साथ प्लेटफार्म की भी जांच की. खास तौर पर यात्रियों के बैग एंड बैगेज की जांच की गई.


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 11 बजे पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली.  ये धमकी RPF को फोन पर मिली. जिसके बाद पटना जंक्शन ने आरपीएफ पोस्ट को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने पूरे पटना जंक्शन की जांच की.


पटना जंक्शन पर जांच 1 से लेकर 10 नंबर प्लेटफाॅर्म के सभी जगहों पर की गई, जो रात के 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक जांच चली. वहीं, सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान किसी तरह का संदिग्ध या फिर कोई सामान की बरामदगी नहीं होने की जानकारी मिली है.


वहीं इस मामले में रेल DSP हेड क्वार्टर सुशांत रेल डीएसपी लॉयन ऑर्डर JRF समेत कई अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. यह धमकी भरा कॉल सहरसा से आया है. पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है.

टैग्स