Hindi News / news / पटना में चल रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर तैनात...

पटना में चल रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Oct 06, 2020, 11:51:52 AM

पटना में चल रहा है सघन वाहन चेकिंग अभियान,  चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : चुनावी माहौल को देखते हुए राजधानी पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बेली रोड़, बोरिंग रोड़, स्टेशन, गांधी मैदान सहित पटना के कई इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 

गांधी मैदान इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. जांच अभियान में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. 

बड़ी गाड़ियों के साथ ही साथ छोटी गाड़ियों की भी जांच की जा रही है. कागजात सही नहीं पाए जाने पर पुलिस फाइन ले रही है.