ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

PATNA CRIME: चोरों से सावधान: बंद घरों के बाद अब दुकानों पर बदमाशों की नजर, शटर काटकर की लाखों की चोरी

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है। यूं कहे कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। बेखौफ होकर बदमाश घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। चोर

PATNA CRIME: चोरों से सावधान: बंद घरों के बाद अब दुकानों पर बदमाशों की नजर, शटर काटकर की लाखों की चोरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है। यूं कहे कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। बेखौफ होकर बदमाश घरों में चोरी कर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। चोरी के कम मामले का ही खुलासा हो पाता है जबकि ज्यादात्तर मामले का पुलिस उद्भेदन नहीं कर पाती वो सीसीटीवी के भरोसे रह जाती है जिसका फायदा उठाते हुए बदमाश फिर दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने में लग जाता है। बंद घरों में चोरी के बाद अब बदमाश दुकानों को निशाना बना रहे हैं। 


पटना के बिहटा में शटर काटकर मोबाइल दुकान में भीषण चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना IIT थानाक्षेत्र के सिकरिया चौक का है जहां मोबाइल दुकान का शटर काटकर उसमें रखे 2 लाख रुपये का स्मार्टफोन और 1 लाख कैश की चोरी कर बदमाश नौ दो ग्यारह हो गया। चोरी की घटना की जानकारी सुबह में मोबाइल दुकानदार सोनू को मिली। जिसके बाद दौड़े भागे वो अपनी दुकान पर पहुंचे और वहां की स्थिति को देखा तो पांव तले जमीन खिसक गई। 


दुकानदार ने देखा की दुकान का शटर काटकर चोर दुकान में घुसा और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार सोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खगंलाने में लग गयी। मोबाइल दुकान में चोरी की भीषण घटना के बाद दुकानदार काफी दहशत में हैं और पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।