ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी में शामिल होने के लिए दानापुर से आया था अमजद

PATNA CITY: पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। ताजा मामला पटना सिटी के सुल्तानगंज दरगाह रोड इलाके की है ज

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी में शामिल होने के लिए दानापुर से आया था अमजद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। ताजा मामला पटना सिटी के सुल्तानगंज दरगाह रोड इलाके की है जहां दानापुर का एक युवक शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। जिसे अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। जिसने इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। 


पीएमसीएच के डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। इस घटना से सुल्तानगंज इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक मो. अमजद दानापुर के तकियापर का रहने वाला था। जो अपने एक साथी मो. लाला के साथ पटना सिटी के सुल्तानगंज में एक शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। 


इसी दौरान दो अपराधी आए और अमजद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। अमजद को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली की आवाज से पूरा इलाका थर्रा हुआ। शादी समारोह स्थल पर इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। 


अपराधियों ने दो गोलियां अमजद को मारी थी जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता