पटना सिटी में दलहट्टा देवी मंदिर का छज्जा गिरा, एक युवक बुरी तरह घायल

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Nov 19, 2023, 2:09:56 PM

पटना सिटी में दलहट्टा देवी मंदिर का छज्जा गिरा, एक युवक बुरी तरह घायल

- फ़ोटो

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी इलाके के प्रसिद्ध दलहट्टा देवी मंदिर का छज्जा अचानक टूट जाने से वहां से गुजर रहा एक युवक घायल हो गया। वही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए NNCH अस्पताल भेजा गया है। 


बताया जाता है की छठ के पहली अर्ध को लेकर नगर निगम द्वारा मंदिर के आस पास साफ सफाई का काम किया जा रहा था। उसी दौरान अचानक दलहट्टा देवी मंदिर का छज्जा टूटा कर गिर पड़ा। वही छज्जा का मालवा गिराने से वहा से गुजर रहे राहगीर उसके चपेट में आ गया और बुरी घायल हो गया। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बांस से घेराबंदी कर दिया है ताकि और कोई राहगीर घायल ना हो। वही मंदिर भवन को सुरक्षित करने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची है और लटके हुए मलबे को गिराने की कोशिश की जा रही है। छठ पर्व के दिन अचानक छज्जा टूटकर गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।