ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना बाईपास के पास नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे कार सवार

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना अंतर्गत नंदलाल छपरा स्थित बड़े नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। कार में 4 लोग सवार थे। नाले में कार के गिरने के बाद अफरा-तफरी मच

पटना बाईपास के पास नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे कार सवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना अंतर्गत नंदलाल छपरा स्थित बड़े नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। कार में 4 लोग सवार थे। नाले में कार के गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद कार सवार को बाहर निकाला गया। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गये। इस हादसे में चार लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार को निकालने में जुटी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक नाले से कार को नहीं निकाला गया था। जिस नाले में कार गिरी है वो बाईपास से सटा है। नाला खुला रहने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। 


नाले के किनारे कही कोई बाउंड्रीवॉल नहीं है। बाईपास से सटे होने की वजह से यहां हमेशा कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। लेकिन इस बात की चिंता ना तो जिला प्रशासन को है और ना ही पटना नगर निगम को ही इससे कोई मतलब है। स्थानीय लोग नाले की स्थिति को लेकर चिंतित है और सरकार से इस समस्या पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता