ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

पटना एयरपोर्ट से सीधे तेजस्वी आवास पहुंची ममता बनर्जी, लालू-राबड़ी से हुई मुलाकात

PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता से पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट ममता सीधे तेजस्वी यादव के सर

पटना एयरपोर्ट से सीधे तेजस्वी आवास पहुंची ममता बनर्जी, लालू-राबड़ी से हुई मुलाकात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता से पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट ममता सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग पहुंची हैं, जहां लालू-राबड़ी और तेजस्वी से उनकी मुलाकात हुई है।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए थे। अपनी इस मुहिम के तहत सीएम नीतीश विपक्ष के नेताओं से मिल रहे थे।इसी दौरान पश्चिम बंगाल में नीतीश और तेजस्वी ने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक बुलाने के लिए कहा था। ममता बनर्जी की पहल पर सीएम नीतीश ने बैठक को लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं से संपर्क साधा और बैठक की तिथि निर्धारित हो गई।


अब कल 23 जून को विपक्ष की बैठक होने जा रही है। दावा किया गया है कि इस बैठक में 18 दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी पटना पहुंच चुकी है। पटना पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से वे सीधे तेजस्वी के आवास के पांच देशरत्न मार्ग आवास पहुंची हैं, जहां लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात हुई है।