Hindi News / news / पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इसके बावजूद यात्रियों को नहीं जारी किया...

पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इसके बावजूद यात्रियों को नहीं जारी किया गया गाइडलाइन

1st Bihar Published by: ARYAN Updated Mar 14, 2020, 12:44:00 PM

पटना एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट,  इसके बावजूद यात्रियों को नहीं जारी किया गया गाइडलाइन

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बिहार सरकार ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सूबे के सारे पार्क, स्कूल, कोचिंग, सिनेमा घर और भीड़भाड़ वाले जगहो को बंद करने का आदेश दिया है. तो वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट जैसे भीड़भाड़ वाले जगह पर कोई गाइडलाइंस जारी नहीं किया गया है. 

शनिवार को हमारे संवाददाता जब पटना एयरपोर्ट पर कोरोना की तैयारी का जायजा लेने पहुचें तो उन्हें कोई खास तैयारी नहीं दिखी. यात्री मास्क पहने जरुर दिखे पर उनका कहना था कि सरकार या एयरपोर्ट ऑथोरिटी के तरफ से उन्हें कोई गाइडलाइन नहीं जारी किया गया है. बता दें कि कोरोना के मद्यनजर एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसके बावजूद यात्रियों को कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है.