ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

पटना : बिल्डर के बैग से 5 कारतूस किए जब्त, एयरपोर्ट थाने ने किया गिरफ्तार

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटना के एयरपोर्ट पर एक विमान यात्री को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार बिल्डर रामाकांत पांडेय के बैग से 5 जिंदा कारतूस बराम

पटना : बिल्डर के बैग से 5 कारतूस किए जब्त, एयरपोर्ट थाने ने किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटना के एयरपोर्ट पर एक विमान यात्री को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार बिल्डर रामाकांत पांडेय के बैग से 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.  बताया गया है कि यूपी के बलिया के रामपुर देवती का रहने वाला रामाकांत गो एयर की फ्लाइट जी8 140 से दिल्ली जा रहा था.


पटना एयरपोर्ट के गेट पर बैग स्कैनिंग की जा रही थी. इस दौरान हैंड बैग को स्कैन किया गया तो उससे आवाज आने लगी सीआईएसएफ के जवानों ने बैग को खुलवाया तो उसमें से 7.65 के पांच कारतूस मिले. उसे दिल्ली जाने से रोक दिया गया. 


इसके बाद सीआईएसएफ ने उससे पूछताछ की. जहां रामाकांत ने सीआईएसएफ को बताया कि उसे इसकी जानकारी नहीं है कि कारतूस बैग में कैसे आ गए. पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने रामाकांत को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया. थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि उसे कारतूस का लाइसेंस नहीं दिखा पाने के बाद केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


टैग्स