ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

पटना: आज मरगूब उर्फ ताहिर को रिमांड पर लेगी ATS, आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिन्द का खुलेगा राज़

PATNA : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में चल रहे आतंकी गतिविधियों को लेकर पुलिस लगातार एक्टिव है। आज यानी मंगलवार को मरगूब उर्फ ताहिर को ATS रिमांड पर लेगी। मरगूब के रिमांड के लिए AT

पटना: आज मरगूब उर्फ ताहिर को रिमांड पर लेगी ATS, आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिन्द का खुलेगा राज़
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में चल रहे आतंकी गतिविधियों को लेकर पुलिस लगातार एक्टिव है। आज यानी मंगलवार को मरगूब उर्फ ताहिर को ATS रिमांड पर लेगी। मरगूब के रिमांड के लिए ATS आज कोर्ट में आवेदन देने वाली है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ATS मरगूब से पूछताछ करेगी। आपको  बता दें, मरगूब से पूछताछ के लिए ATS ने सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। दरअसल, मरगूब का कनेक्शन बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। 



आपको बता दें, आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिन्द की जांच का ज़िम्मा एटीएस ने उठा लिया है। फुलवारीशरीफ थाने में दर्ज मामले को एटीएस ने अपने अधीन लेने की तैयारी कर ली है। एक-दो दिनों में केस को टेकओवर कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़, इस केस की जांच का ज़िम्मा केंद्रीय एजेंसी को नहीं दिया जाएगा। हालांकि गजवा-ए-हिन्द वाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान समेत कई देशों के संदिग्धों के शामिल होने की वजह से जांच के लिए केन्द्रीय एजेंसियों से मदद ली जाएगी। 



दरअसल, मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर गजवा-ए-हिन्द नाम से दो वाट्सएप ग्रुप चलाता है और भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काता है। आज ATS उसे रिमांड पर लेगी। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। 

टैग्स