1st Bihar Published by: Updated Jan 24, 2020, 10:28:18 AM
- फ़ोटो
PATNA: खुद का बच्चा नहीं होने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी से बेवफाई कर ली. शादी के 9 साल बीत जाने पर जब दंपत्ति को बच्चा नहीं हुआ तब पति ने पत्नी को धोखा दे दिया. खुद का बच्चा नहीं होने पर पति ने गांव की एक दूसरी महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. घटना पटना के मसौढ़ी की है.
युवक ने गांव में रहने वाली तीन बच्चों की मां को अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसे लेकर गांव से भाग गया. दूसरी महिला के साथ फरार होने के बाद मृत्युंजय ने उससे शादी भी रचा ली. पहली पत्नी के लाख समझाने के बाद भी पति नहीं माना और उसने तीन बच्चों की मां के साथ शादी कर ली.
शादी करने के युवक ने अपनी पहली पत्नी को घर से बाहर निकालने की धमकी दी है. जिसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई. पीड़िता ने मसौढ़ी थाने में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है साथ ही पुलिस से इंसाफ की गुहार भी लगाई है.