ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

पति ने किया पत्नी का मर्डर, कुल्‍हाड़ी से काट डाला

KAIMUR : जिले के भभुआ इलाके में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. कुल्हाड़ी से वार कर पति ने अपनी पत्नी को मार डाला. इस घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया. घटनास्थल

पति ने किया पत्नी का मर्डर, कुल्‍हाड़ी से काट डाला
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  जिले के भभुआ इलाके में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. कुल्हाड़ी से वार कर पति ने अपनी पत्नी को मार डाला. इस घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया. घटनास्थल से पुलिस को कुल्हाड़ी मिली है पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात कैमूर जिले के भभुआ इलाके की है. जहां सरैयां गांव एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली. घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी है. मृतका छट‌्ठू डोम की पत्नी लखमुनी देवी 35 वर्ष की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार छट्ठू और उसकी पत्नी लखमुनी देवी के बीच अक्सर विवाद होता था.  लेकिन कुछ देर के बाद विवाद खत्म हो जाता था.  लेकिन रविवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान छट्ठू ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.


छट्ठू का पुत्र नीरज 10 वर्ष ने किसी तरह पुलिस को इस बात की जानकारी दी.  जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पत्नी लखमुनी देवी को लेकर भगवानपुर बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि पुलिस लाठी-डंडा से मारने की बात मान रही है. लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कुल्हाड़ी से ही उसने अपनी पत्नी को मारा है. घटना स्थल पर पुलिस को कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

टैग्स