ब्रेकिंग न्यूज़

जेल से बाहर आएंगे आशाराम बापू, हाईकोर्ट से मिली मंजूरी; इस मामले में मिली जमानत BIHAR NEWS : मातम में बदली शोक यात्रा, अंतिम संस्कार से लौटते समय ट्रैक्टर पलटा; एक की मौत, पांच बच्चे घायल Bihar crime : असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को फूंका, लाखों का नुकसान; मचा हडकंप Bihar news : 'तुझ में रब दिखता हैं यारा मैं क्या करूं ...', प्रेमी युगल का मोहल्लेवालों ने मंदिर में डलवाया सिंदूर, पुलिस रही बेबस BJP MLA Protest : बीजेपी विधायक को वोट मांगने पर ग्रामीणों ने खदेड़ा, बोले – “झूठ मत बोलिए विधायक जी” फिर कार्यकर्ता करने लगे यह काम Bihar politics : “जिसे कुछ करना ही नहीं है, उसके घोषणा पत्र की क्या कीमत...," बोले ललन सिंह- तेजस्वी कर रहे जनता के साथ मज़ाक Begusarai road accident : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: डीटीओ, सीओ और ओएसडी गंभीर रूप से घायल, सिमरिया घाट से लौटते समय हुआ हादसा Bihar election : चुनावी सरगर्मी के बीच मचा हड़कंप, होटल से 10.36 लाख रुपये नकद बरामद; सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र से जुड़ा है मामला IRCTC update : अब ट्रेन टिकट कैंसिल नहीं, बस बदलें डेट; जानिए रेलवे का नया नियम यात्रियों के लिए बनेगा राहत की सौगात Bihar accident : रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा, दो किशोरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; छठ की खुशियां मातम में बदलीं

पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करती थी पत्नी, दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में हुई उसकी मौत

1st Bihar Published by: Updated Mon, 18 Jul 2022 01:21:23 PM IST

पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करती थी पत्नी, दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालात में हुई उसकी मौत

- फ़ोटो

DESK : नाजायज रिश्तों का अंजाम बेहद बुरा होता है। शादी के 9 साल बाद भी अपने पति के नाजायज रिश्ते का विरोध करने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना ओडिशा के अंबिकापुर की है जहां एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत आग में जलने से हो गई। आरोप महिला के पति के ऊपर लगा है। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


दूसरी महिला से पति के नाजायज रिश्ते को लेकर 9 साल से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसे लेकर दो दिन पूर्व ही पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई थी। जिसके अगले दिन यानी रविवार को पत्नी और 2 मासूम बेटों की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के सूरजपुर जिले के शक्तिनगर जरही निवासी संजीव चौधरी SECL में माइनिंग ऑफिसर हैं। 31 वर्षीय पत्नी बसंती चौधरी, 10 वर्षीय पुत्र अनमोल और 4 वर्षीय पुत्र हिमांचल के साथ रहता था। संजीव चौधरी बताते हैं कि शनिवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। 


इसी बीच पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि घर में आग लग गयी है। जिसमें उनकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इतना सुनते ही संजीव चौधरी भटगांव अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने तीनों को अंबिकापुर के जेजे हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची मणिपुर चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को दिए बयान में मृतिका के भाई जमशेदपुर निवासी सुमंत चौधरी ने बताया कि शनिवार की दोपहर 3 बजे बहन का फोन आया था। बहन ने पति के दूसरी महिला से नाजायज संबंध को लेकर हुआ विवाद बताया।


इससे पहले भी उसने यह बात परिवार वालों को बतायी थी लेकिन उसकी बातों को अनसुना कर दिया गया। फोन पर बातचीत के दौरान बहन से जब इस बात की जानकारी दी तब वह उसे लेने के लिए घर से निकला था लेकिन तभी इसी बीच घटना की सूचना मिली। आनन फानन में वह जेजे हॉस्पिटल पहुंच गया। मृतका के भाई ने अपने जीजा पर गैर महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। 


उसने बताया कि उसकी बहन बसंती चौधरी की शादी एसईसीएल के माइनिंग अधिकारी संजीव चौधरी से 2009 में हुई थी। संजीव जमशेदपुर का रहने वाला है। इस दौरान उनके 2 बच्चे अनमोल और हिमांचल हुए। मृतका के भाई ने बताया कि 2013 में उनकी बहन बसंती चौधरी को इस बात की जानकारी हुई कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ नाजायज संबंध हैं।


 इसे लेकर वह पति का विरोध किया करती थी। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। लेकिन पत्नी द्वारा विरोध किए जाने बावजूद संजीव चौधरी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। मृतका के भाई के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।