ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPR

पशुपति पारस ने लालू-नीतीश पर एक साथ हमला बोला, कहा- विपक्ष को एकजुट करना नामुमकिन है

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। लालू के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वे 1990 से ही

पशुपति पारस ने लालू-नीतीश पर एक साथ हमला बोला, कहा- विपक्ष को एकजुट करना नामुमकिन है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। लालू के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वे 1990 से ही बीजेपी के सफाया में लगे हैं लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। दरअसल, कल पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव ने कहा था कि 2024 में बीजेपी का देश से सफाया हो जाएगा। 




पशुपति पारस ने लालू यादव और नीतीश कुमार की सोनिया गांधी से मुलाकात पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि देश का विपक्ष कभी एक प्लेटफार्म पर नहीं आ सकता है। नीतीश कुमार की ये कोशिश बेकार ही जाएगी। इस दौरान पारस ने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति भी तरसते हैं। पीएम मोदी की कोई टक्कर ही नहीं है। विपक्ष में प्रधानमंत्री के कई दावेदार हैं लेकिन 2024 में PM के लिए है कोई वैकेंसी नहीं है। 




ये बातें पशुपति पारस ने सराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में कही। वे यहां एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला। 

टैग्स