ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

पारस गुट की सांसद वीणा देवी ने की चिराग से मुलाकात, कयासों का बाजार गर्म

DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल

पारस गुट की सांसद वीणा देवी ने की चिराग से मुलाकात, कयासों का बाजार गर्म
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। 


अमित शाह और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद पारस गुट की सांसद वीणा देवी चिराग पासवान के आवास पर पहुंच गयीं। सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है इसका पता अभी नहीं चल सका है। बता दें कि वीणा देवी राष्ट्रीय लोक जनता जनशक्ति पार्टी पारस गुट की सांसद हैं। चिराग पासवान से वीणा देवी की मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।


उधर अमित शाह से चिराग की मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी है कि बीजेपी ने चिराग की मांगें मान ली है। चिराग से कल भी बीजेपी के नेताओं ने बात की थी। इससे पहले नित्यानंद राय चिराग और पशुपति पारस से कई बार बातचीत कर चुके थे। भाजपा से सीटों पर सहमति बनने के बाद चिराग को आज अमित शाह ने मिलने के लिये बुलाया था। सोमवार की चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की। 


इस मुलाकात के बाद ऐसी चर्चा होने लगी है कि बीजेपी और लोजपा (रामविलास) के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर डील पक्की हो गयी है।शायद बीजेपी ने यह क्लीयर कर दिया है कि हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान को ही दी जायेगी। इसके अलावा उऩके हिस्से में चार और सीट आयेंगी। यानि चिराग पासवान को कुल मिलाकर पांच लोकसभा सीट दी जा सकती है। 


चिराग इन सीटों में से दो पर अपने चाचा पारस के खेमे में गये दो सांसदों को अपना उम्मीदवार बना सकते हैं। इस तरह के चर्चाओं के बीच अब यह बात सामने आ रही है कि राष्ट्रीय लोजपा   पारस गुट की सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच हुए मुलाकात के बाद अब कई तरह के कयास भी लगने लगे हैं।   

टैग्स