ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

तबीयत बिगड़ने के बाद पप्पू यादव को IGIMS ले जाया गया, किडनी में स्टोन की है शिकायत

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बीती रात पप्पू यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल ले ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। बीती रात पप्पू यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पप्पू यादव का मेडिकल चेकअप किया तो किडनी में स्टोन होने की बात सामने आई है। 


दरअसल पप्पू यादव कटिहार से पटना आ रहे थे। इसी दौरान में राजधानी एक्सप्रेस में सवार पप्पू यादव की तबीयत बरौनी पहुंचने पर बिगड़ गई। पटना पहुंचते ही पप्पू यादव को तुरंत IGIMS ले जाया गया जहां उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया। जांच में यह बात साफ हुई कि किडनी में स्टोन की वजह से पप्पू यादव को परेशानी हुई है।

IGIMS में सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल के साथ-साथ अन्य डॉक्टरों ने पप्पू यादव का मेडिकल चेकअप किया। तबीयत में सुधार होने के बाद पप्पू यादव को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। फिलहाल पप्पू यादव अपने पटना आवास पर हैं लेकिन डॉक्टरों ने उनको सर्जरी कराने की सलाह दी है।