ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई दहेज हत्या की आशंका

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के साफापुर में एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया. मामले की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोह

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई दहेज हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के साफापुर में एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया. मामले की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. परिजनों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. वहीं मौके से ससुराल पक्ष के लोग फरार नजर आये. 


मामले की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लाखो थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. इधर पुलिस लोगों से पूछताछ में जुट गई है. 


परिजनों ने मामले के बारे में बताया कि जबसे उनकी बेटी की शादी हुई थी तब से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जब उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर डाली. पूरी वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और खुद मौके से फरार हो गए.