Hindi News / news / पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में मचा...

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 23, 2021, 9:05:28 AM

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं, इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्से का माहौल भी देखने को मिल रहा है. 


घटना जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर बहियार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव के ही रहने वाले रामदुलार साह का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश और असर्फी पंडित का 12 वर्षीय पुत्र दीपक स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को गड्ढे से बाहर निकाला गया. मामले की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर स्थानीय लोगों में काफी गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है. 


लोगों का कहना है कि गड्ढा खुला रहने की वजह से यह हादसा हुआ है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ. पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.