1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Jan 18, 2021, 11:24:26 AM
- फ़ोटो
SAMSTIPUR : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना इलाके के हरपुर ऐलोथ वार्ड संख्या 7 में पंचायत का तालिबानी चेहरा सामने आया है. जहां पंचायत ने एक नाबालिग प्रेमी युगल को जबरन शादी करा देने का तालिबानी फरमान सुना दिया.
जब लड़के ने इसका विरोध किया गया तो पंचायत में ही उसकी पिटाई भी की गई. जबरिया शादी कराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं है पर कुछ लोग जबर्दस्ती उसे पकड़ कर लड़की को माला पहनाने को कह रहे हैं. मना करने पर उसकी पिटाई भी की जा रही है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग लड़के को पकड़े हैं और लड़की के हाथ से फूलों की माला लड़के के गले मे पहना दिया गया.बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को अपने साथ ले गयी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वहीं परिजनों ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों नाबालिग है. फिर भी प्रेम प्रसंग की बात फैलाकर स्थानीय कुछ लोग सामाजिक दुश्मनी के कारण उनके बच्चों के साथ जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.