ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

पंचायत चुनाव से पहले सरपंच के पिता की हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में फेंका

LAKHISARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर लखीसराय के रामगढ़ चौथ थाना क्षेत्र के नदियामा गांव से सामने आ रही है जहां पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अपराधियों ने सरपंच के पिता की गला रेत कर न

पंचायत चुनाव से पहले सरपंच के पिता की हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में फेंका
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर लखीसराय के रामगढ़ चौथ थाना क्षेत्र के नदियामा गांव से सामने आ रही है जहां पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अपराधियों ने सरपंच के पिता की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं अपराधियों ने शव को महिसोड़ा बहियार में फेंक दिया. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान की और सरपंच को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि हत्या चुनावी रंजिश के कारण किये जाने की बात समन आ रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. 


इधर परिजनों के मुताबिक हत्या के पहले मृतक महसोडा गांव के नरेश सिंह की पत्नी के श्राद्ध का भोज खाने निकले थे. नदियामा चौक पर बाइक सवार से लिफ्ट लिया था. इसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन करने लगे. भोजस्थल पर उन्हें ढूंढने पहुंचे तो वहां भी नहीं पहुंचे. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी. परिजनों का कहना है कि जिस बाइक सवार ने लिफ्ट दिया पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी तो मामले का खुलासा हो जाएगा.