ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को हुआ कोरोना, घर पर हुए क्वारंटाइन

DESK : पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए पाकिस्तान के स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि इमरान खान को कोरोना हुआ है. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को हुआ कोरोना, घर पर हुए क्वारंटाइन
Anamika
2 मिनट

DESK : पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए पाकिस्तान के स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि इमरान खान को कोरोना हुआ है. जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है. 

बता दें कि इमरान खान ने गुरुवार को ही कोरोना का टीका लिया था और पाकिस्तान के लोगों से महामारी को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया था. इमरान खान ने चाइनीज वैक्सीन Sinovac की पहली डोज ली थी.  टीका लेने के तीसरे दिन ही इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद उन्होंने खुद को ही घर पर लोगों से अलग कर लिया है. उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी अब टेस्ट कराया जा रहा है. 

इमरान खान के टीका लेने की जानकारी देते हुए पीएम कार्यालय के तरफ से ट्वीट कर लिखा गया कि ‘प्रधानमंत्री इमरान खान को आज टीका लगाया गया. इस अवसर पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया.’इसके साथ कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित इलाकों में वहां लॉकडाउन भी लगाया गया था.