ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

पहले दो टेस्ट मैचों में कोहली नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, BCCI ने बताई वजह

DESK : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने एक्स (प

पहले दो टेस्ट मैचों में कोहली नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, BCCI ने बताई वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इसमें कहा गया है कि कोहली निजी कारणों के चलते इस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मिस करेंगे।


क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे।  भारत, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज की मेजबानी कर रहा है और पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच में कोहली कहीं भी नजर नहीं आएंगे। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि - विराट कोहली ने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस लेने का आग्रह किया है। 


 इस संबंध में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात की है। उन्होंने बताया कि देश के लिए खेलना उनके लिए हमेशा प्राथमिक रहा है, लेकिन कुछ निजी परिस्थितियां ऐसी हैं जहां उनका मौज़ूद होना बहुत ज़रूरी है। बोर्ड  ने जानकारी दी है कि बोर्ड और टीम मैनेजमेंट उनके इस फैसले का सम्मान करता है और उसे भरोसा है कि टीम के बाकी मेंबर्स विराट की अनुपस्थिति में टेस्ट सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे। 


इसके साथ  ही BCCI ने मीडिया और फैन्स विराट कोहली की निजता का सम्मान करने को कहा है, साथ ही निजी कारणों पर किसी तरह से अफवाह का हिस्सा ना बनने की गुजारिश की है। ऐसे में विराट की जगह  रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द किया जाएगा।