ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

पहले 35 लाख का बीमा कराया, फिर पत्नी की हत्या की दी सुपारी

DESK: 50 लाख रूपये का कर्ज चुकाने के लिए एक पति ने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी हैरान रह गये। आप भी कलयुगी पति की करतूत को जानेंगे तो हतप्रभ हो जाएंगे। पहले तो इसने अपनी पत्नी का 3

पहले 35 लाख का बीमा कराया, फिर पत्नी की हत्या की दी सुपारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 50 लाख रूपये का कर्ज चुकाने के लिए एक पति ने ऐसा कदम उठाया कि लोग भी हैरान रह गये। आप भी कलयुगी पति की करतूत को जानेंगे तो हतप्रभ हो जाएंगे। पहले तो इसने अपनी पत्नी का 35 लाख रुपये का बीमा कराया फिर बीमा की राशि को हासिल करने के लिए पत्नी की हत्या की साजिश रच दी। पत्नी की हत्या की सुपारी उसने तीन लोगों को 5 लाख रुपये में दे दी। 


जिसके बाद बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये थे। जबकि उसका पति बीमा की रकम को पाने की कोशिश में लगा था लेकिन तभी पुलिस ने पति के सीडीआर को खंगाला तब जाकर मामले का खुलासा किया जा सका और पति के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।


मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ की है जहां कुरावर जोड़ इलाके में पूजा मीणा नामक महिला की बीते 26 जून को हत्या कर दी गयी। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को जब पता चला कि हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति बद्री प्रसाद मीणा ने रची थी। शूटरों को पैसे देकर पत्नी की पहले हत्या करायी फिर मौसेरे भाइयों को इस मामले में फंसाने की कोशिश की। 


बद्री पर पहले से ही 50 लाख का कर्ज था पत्नी की हत्या के लिए 5 लाख रुपये सुपारी दी वो भी कर्ज लेकर ही दिया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए पति बद्री प्रसाद और शूटर हुनरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गोलू और शाकिर नामक शूटरों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है। इन तीन अपराधियों ने गोली मारकर पूजा की हत्या की थी। मृतका के पति की सीडीआर खंगाली गयी तब मामले का खुलासा हुआ।