प्रताड़ना से परेशान हवलदार ने खाया जहर, चप्पल से पीटता है सार्जेंट

1st Bihar Published by: Updated Oct 16, 2022, 12:26:52 PM

प्रताड़ना से परेशान हवलदार ने खाया जहर, चप्पल से पीटता है सार्जेंट

- फ़ोटो

Saran : बिहार के सारण में एक हवलदार ने अपने सार्जेंट के जुल्मों से इस कधर परेशान हो गया कि उसने जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला छपरा पुलिस लाइन का है, जहां पीड़ित हवलदार विभूति झा ने सार्जेंट मेजर से परेशान होकर जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि सार्जेंट मेजर उसे अपने आवास पर बुलाकर चप्पल से मारा करता था। इस बार भी उसने पहले चप्पल चलाकर मारा साथ ही गाली गलौज करने के बाद निलंबित कर दिया।  


पीड़ित हवलदार ने कहा कि सार्जेंट मेजर ने मुझे चप्पल से मारा और गाली गलौज किया। वह छुट्टी मांगने पर गाली देते हैं। एसपी के पास शिकायत किये तो कोई कार्रवाई नहीं हुआ, उल्टा झूठी शिकायत कर सर्जेंट मेजर ने निलंबित करा दिया। उन्होंने बताया कि सर्जेंट मेजर ने 10 दिन में आवास खाली करने को कहा साथ ही चेतावनी दी की यदि ऐसा नहीं करोगे तो सब समान फेंक देंगे। उन्होंने कहा था कि जाकर जहर खा लो। फिलहाल  हवलदार का इलाज छपरा के सदर अस्पताल में चल रहा है। 


हवलदार ने पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर और अन्य पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि उनके दुर्व्यवहार से वह काफी मर्माहत थे। उसके बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। वहीं इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश है और वह काफी संख्या में छपरा सदर अस्पताल अपने साथी को देखने के लिए पहुंच गए हैं।