ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

पछुआ हवा चलने से सुबह - शाम सर्दी,अगले कुछ दिनों तक नहीं होने वाला तापमान में गिरावट

PATNA : जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाके से होकर बिहार तक पहुंच रही पछुआ हवा की वजह से सुबह-शाम और रात में सर्द

पछुआ हवा चलने से सुबह - शाम सर्दी,अगले कुछ दिनों तक नहीं होने वाला तापमान में गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाके से होकर बिहार तक पहुंच रही पछुआ हवा की वजह से सुबह-शाम और रात में सर्द मौसम का असर दिखने लगा है। लेकिन, दिन में धूप खिलने से अभी कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, अगले कुछ दिन तक तापमान में मामूली गिरावट का पूर्वानुमान है।


दरअसल, बिहार के अंदर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाने, मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुबह में ठंड महसूस हो सकती है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम के अनुसार असली सर्दी का अहसास तब होता है, जब दिन का तापमान भी गिर जाता है। जब तक लगातार घना कोहरा नहीं रहेगा और दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी, कड़ाके की ठंड महसूस नहीं होगी। अभी कुछ दिन तक ऐसी स्थिति नहीं है। इसलिए लोगों को अभी थोड़ी राहत मिली हुई है।


आपको बताते चलें कि, पटना के अनुसार, बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक जारी है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्चिम एवं आसपास समुद्र तल से औसत 1.5 और 3.1 किलोमीटर के बीच में मौजूद है। इसके कारण अगले तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री होने की संभावना है।