Hindi News / news / ओवरलोडेड ट्रक के चढ़ते ही टूटा पुल, आवागमन ठप

ओवरलोडेड ट्रक के चढ़ते ही टूटा पुल, आवागमन ठप

1st Bihar Published by: Prashant Updated Dec 05, 2020, 2:10:06 PM

ओवरलोडेड ट्रक के चढ़ते ही टूटा पुल, आवागमन ठप

- फ़ोटो

DARBHANGA : दरभंगा के केवटी प्रखंड क्षेत्र के दानी का में मुहम्मदपुर से दानी को जोड़ने वाली सड़क में दानी गांव के पास एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. दरअसल, बालू लदे ट्रक के पुल पार करने के दौरान पुल टूट गया और सीधे मलबा सहित सड़क के नीचे चला गया. 


बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त घना कोहरा भी था. वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पुल पहले से जर्जर था और आवागमन उसी पर चालू था. ओवरलोडेड ट्रक होने के कारण पुल टूट गया.


वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा है. इस पूल के टूटने से दानी सहित पिण्डारुच आदि गांवों का संपर्क भी टूट गया है. लोग रास्ता बदलकर आवागमन करने को मजबूर हो गए हैं.