ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

'अपोजिशन नहीं होगा एकजुट तो खत्म हो जाएगा सबकुछ ...' महबूबा मुफ्ती बोली - केजरीवाल से हुई शिकायत लेकिन अब नहीं है कोई नाराजगी

PATNA : नरेंद्र मोदी जब भारत में रहते हैं तो हिंदू मुस्लिम करते हैं और जब भारत से बाहर जाते हैं तो लोकतंत्र की बात करते हैं आखिर यह कैसा लोकतंत्र है। इसके आलावा अरविंद केजरीवा

'अपोजिशन नहीं होगा एकजुट तो खत्म हो जाएगा सबकुछ ...' महबूबा मुफ्ती बोली - केजरीवाल से हुई शिकायत लेकिन अब नहीं है कोई नाराजगी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : नरेंद्र मोदी जब भारत में रहते हैं तो हिंदू मुस्लिम करते हैं और जब भारत से बाहर जाते हैं तो लोकतंत्र की बात करते हैं आखिर यह कैसा लोकतंत्र है। इसके आलावा अरविंद केजरीवाल ने 370 हटाने पर भाजपा का समर्थन किया तो हमारी उनसे शिकायत  जरूर थी और हमने यह बातें कल कही भी।  लेकिन, अब सबकुछ सही है हमारी कोई नाराजगी नहीं है, रही बात कांग्रेस और उनकी तो समय आने पर कांग्रेस निर्णय लेगी। यह बातें जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कही है। 


दरअसल, विपक्षी एकता की मीटिंग में शामिल होने पटना पहुंचे पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पिछले दो दिनों से बिहार में हैं। इस दौरान हुआ बिहार के नालंदा और पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा का दौरा भी कर चुकी है। इसके बाद अब उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।  महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि- पीएम मोदी जब हिंदुस्तान से बाहर जाते हैं तो डेमोक्रेसी की बात करते हैं और उनकी वाहवाही होती है। वहां से जब वापस भारत आते हैं तो यहां आकर हिंदू - मुस्लिम करना शुरू कर देते हैं। वो भूल जाते हैं कि उनको जो इज्जत मिलती है वह उनको नहीं मिलती बल्कि गांधी के हिंदुस्तान को मिलती है।


इसके आलावा उन्होंने यह भी कहा कि, पीएम के हिंदू - मुस्लिम करने से न सिर्फ देश को नुकसान होता है। बल्कि इसमें जम्मू कश्मीर का काफी नुकसान होता है। एक मुस्लिम बहुल स्टेट होते हुए भी हमने मुश्किल दिनों में हिंदुस्तान से हाथ मिलाया। हमें मालूम है की यह  एक सेकुलर देश है इसलिए हम इसके साथ आए हैं। लेकिन, आज जो कश्मीर में हो रहा वो आज दूसरों के साथ भी हो सकता है। इसलिए आज अगर अपोजिशन एकजुट नही होगा तो कुछ नही बचेगा। 


वहीं, बिहार में विपक्षी एकता की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह इतना आसान नहीं था, नीतीश कुमार जी ने काफी कोशिश की और अब उनकी यह कोशिश रंग लाई है। नीतीश कुमार ने अच्छा काम किया है उनकी तारीफ़ होनी चाहिए। सभी दलों को एकसाथ लाना इतना आसान नही था, लेकिन उन्होंने किया है। यह बड़ी बात है।


इधर, कल की बैठक में अरविंद केजरीवाल के नाराजगी को लेकर सवाल करने पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि - उनकी कोई नाराजगी नहीं है, हो सकता है उनको कोई जरूरी काम है इसलिए वह पहले निकल गए हैं। रही बात अध्यादेश की तो कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है उसको आपस में विचार विमर्श करना होगा। वैसे भी कल की जो मीटिंग थी वह अध्यादेश को लेकर नहीं बनी थी बल्कि  बड़े मुद्दों पर बातचीत करने को लेकर थी। जब अध्यादेश का वक्त आएगा जब कांग्रेस पक्ष में अपना फैसला चेक करके बता देगी।


इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की तरफ से 370 हटाने के दौरान भाजपा के समर्थन करने को लेकर लोगों में कहा कि, इसको लेकर हमने केजरीवाल जी से शिकायत की और कहा कि जब हम पढ़ते थे तो आप ने साथ नहीं दिया आज आप खुद उसी जगह पर खड़े हैं। लेकिन बात जब देश की आती है तो हम लोग एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता