ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव

NSMCH में कोरोना की एंटी बॉडी टेस्टिंग शुरू, 40 सैंपल पर सफल परीक्षण

PATNA : बिहटा के अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में बुधवार से कोविड -19 एंटी बॉडी टेस्टिंग शुरू हो गया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहटा के अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में बुधवार से कोविड -19 एंटी बॉडी टेस्टिंग शुरू हो गया है. इस टेस्ट का नाम 'विटरस कोविड-19 टोटल एंटीबॉडी टेस्ट' रखा गया है. इससे कोविड-19 की निगरानी करने में विशेष मदद मिलेगी.


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में अब तक 40 सैंपल पर अबतक सफल परीक्षण किया जा चुका है. यह जांच बताएगा कि किसी व्यक्ति के शरीर पर कोरोना वायरस का हाल फिलहाल में अटैक हुआ है या नहीं. यदि रिपोर्ट सकारात्मक आता है तो व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत होगी. हालांकि यह जांच पूरी तरह कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं करेगा. इसके लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना पड़ सकता है, जो कोविड के लिए सबसे व्यापक जांच होता है.


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद प्रसाद ने बताया कि मॉल्युक्यूलर डायगनोसिस लैब में जल्द ही कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर जांच भी शुरू हो जाएगी. इस जांच के शुरू होने के बाद कोविड-19 की पुष्टि की जा सकेगी. कोविड -19 एंटी बॉडी टेस्टिंग की जानकारी देने के लिए कॉलेज परिसर में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी डॉक्टर शामिल हुए. सेमिनार में डॉक्टरों को एंटी बॉडी टेस्ट से जुड़ी जानकारी दी गई. इस दौरान कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन किया गया.


सेमिनार में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. अरविंद प्रसाद, माइक्रोबॉयोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुश्री और संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्णमुरारी मौजूद थे. वहीं, इस कार्यक्रम में डॉ. बिंदु, डॉ. विभु प्रियदर्शी, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. शाहीबाल गुहा, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. विनीता सहाय, डॉ. अभिमन्यू अनंत, डॉ. राहुल अंशुमान, डॉ. शशिकांत, डॉ.मो. शादाब, डॉ. राबेया, डॉ. रामानुज आदि भी शामिल हुए.

टैग्स