Hindi News / news / नियोजित शिक्षकों ने DEO ऑफिस में किया प्रदर्शन, 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के लगाए...

नियोजित शिक्षकों ने DEO ऑफिस में किया प्रदर्शन, 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के लगाए नारे

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Mar 13, 2020, 7:24:01 PM

नियोजित शिक्षकों ने DEO ऑफिस में किया प्रदर्शन, 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के लगाए नारे

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। डीईओ ऑफिस में हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने उग्र प्रदर्शन किया है। शिक्षकों ने डीईओ ऑफिस का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।


हजारों की संख्या में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे हड़ताली शिक्षकों ने 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाए। शिक्षकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 'वेतन चोर गद्दी छोड़' का नारा बुलंद किया। उन्होनें कहा कि सरकार चाहे शिक्षकों को जितना भी डरा-धमका ले लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, अपना अधिकार हम नहीं छोड़ेंगे।


बता दें कि आज से नियोजित शिक्षकों ने अपने आंदोलन की धार बढ़ा दी है।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति के बैनर तले शिक्षकों ने आज से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है। उधर पटना में टीईटी शिक्षकों ने सिर मुंडवा कर विरोध प्रदर्शन किया है।