ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

नित्यानंद राय के साथ विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे मांझी, नाराजगी की खबरों के बीच शाह ने की थी बात

PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार का आज विधानसभा में थोड़ी देर बाद फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी अपने चा

नित्यानंद राय के साथ विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे मांझी, नाराजगी की खबरों के बीच शाह ने की थी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार का आज विधानसभा में थोड़ी देर बाद फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी भी अपने चारों विधायकों को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। खास बात यह है कि मांझी और उनके विधायकों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद अपने साथ लेकर विधानसभा पहुंचे।


दरअसल, चार विधायकों के बल पर बिहार की सत्ता में सहयोगी बनी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा एक और मंत्री पद की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रही थी। जीतन राम मांझी लगातार कह रहे थे कि एक रोटी से उनका पेट नहीं भरने वाला है और पेट भरने के लिए कम से कम दो रोटी की जरूरत है। इसी बीच माले के दो विधायकों की मांझी से मुलाकात के बाद उनके पलटी मारने की संभावना प्रबल हो गई थी, हालांकि बाद में जीतन राम मांझी ने साफ किया कि वे एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।


फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले आरजेडी और कांग्रेस द्वारा लगातार ऑफर देने की बात सामने आ रही थी। मांझी का मन नहीं डोले इसके लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो-दो बार जीतन राम मांझी से फोन पर बात की और आखिरकार मांझी मान गए। मांझी को विधानसभा तक पहुंचाने का जिम्मा अमित शाह ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को दे रखा था। नित्यानंद राय जीतन राम मांझी और उनके चारों विधायकों को लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।