ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

नीतीश से पहले मांझी की वर्चुअल रैली, 30 जुलाई को आयोजन

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले उनके पुराने सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। जेडीयू ने नीतीश कुमार की रैली 7 अगस्त को रखी है लेकिन जी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले उनके पुराने सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। जेडीयू ने नीतीश कुमार की रैली 7 अगस्त को रखी है लेकिन जीतन राम मांझी 30 जुलाई को ही वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने मांझी की वर्चुअल रैली का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 


30 जुलाई को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी बिहार भर में अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित करेंगे। इस रैली को तमाम डिस्टल माध्यम पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा। हम से मिली जानकारी के मुताबिक मांझी की इस रैली को लेकर पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारी की है।  बिहार भर में कार्यकर्ता मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी प्रोजेक्टर और अन्य माध्यमों से मांझी का संबोधन सुनेंगे। 


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और पार्टी के विधान पार्षद संतोष सुमन ने इस वर्चुअल रैली की कमान संभाल रखी है। लगातार पार्टी के नेताओं के साथ बैठकर उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए कोआर्डिनेशन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडे को रैली का संयोजक बनाया गया है।