ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

विधानसभा में नीतीश सरकार की बड़ी जीत, स्पीकर को हटाने के पक्ष में 125 और विपक्ष में पड़े इतने वोट

PATNA: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बड़ी जीत मिली है। स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 विधायकों ने वोट किया है। आरजेडी के तीन विधायको

विधानसभा में नीतीश सरकार की बड़ी जीत, स्पीकर को हटाने के पक्ष में 125 और विपक्ष में पड़े इतने वोट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बड़ी जीत मिली है। स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 विधायकों ने वोट किया है। आरजेडी के तीन विधायकों ने ऐन वक्त पर पाला बदल लिया है। नीतीश कुमार की सरकार ने सदन में अग्निपरीक्षा को लगभग पास कर लिया है। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की कुर्सी चली गई है।


दरअसल, बिहार में सत्ता परिवार्तन के बावजूद आरजेडी कोटे से स्पीकर बने अवध बिहारी चौधरी स्पीकर की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे। अवध बिहारी चौधरी ने ऐलान किया था कि वे स्पीकर के पद से इस्तीफा नहीं देंगे और उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे। विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसपर सदन में वोटिंग कराई गई।


सदन में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। स्पीकर को हटाने के पक्ष में 125 विधायकों ने वोट किया जबकि अविस्वास प्रस्ताव के खिलाफ 112 वोट डाले गए। इससे पहले स्पीकर के खिलाफ सदन में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 38 से अधिक सदस्यों ने खड़े होकर अपनी सहमति जताई जिसके बाद वोटिंग हुई और आखिरकार अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्ष की कुर्सी चली गई।