ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

नीतीश सबसे बड़े धोखेबाज ! BJP बोली ... अटल जी का उठाया लाभ, आज उनके बदौलत ही सीएम

PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी 25 दिसंबर को 98वीं जयंती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी कैबिनेट ने वाजपेयी के समाधि

नीतीश सबसे बड़े धोखेबाज !  BJP बोली ... अटल जी का उठाया लाभ, आज उनके बदौलत ही सीएम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी 25 दिसंबर को 98वीं जयंती है। देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी कैबिनेट ने वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राजधानी पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल बिहारी की जयंती मनाई गई।  इस दौरान भाजपा के तमाम नेताओं द्वारा उन्हें याद पर उनकी उपलब्धियों में बारे में बताया गया। इसी कड़ी में अब इस जयंती पर भी भाजपा के नेता द्वारा नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया गया है। 


बिहार भाजपा के नेता और सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, वो कह रहे हैं कि अटल जी उन्हें बेहद मानते थे और भरोसा भी करते थे तो इम्हें भी उनका अनुसरण करना चाहिए।  उनकी कही गयी बातों का पालन करना चाहिए। लेकिन, इन्होंने तो केवल वाजपेयी जी के समय का लाभ उठाया है। उसी लाभ के बल पर आज बिहार के सीएम भी बने हुए हैं। यदि वाजपेयी जी नहीं होते हो तो कोई आपको बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आपको आगे नहीं करता। लेकिन, इसके बाबजूद नीतीश कुमार उनको धोखा दे रहे हैं और अपनी सोच को विपरीत दिखा में लेकर चले गए हैं। 


नीतीश कुमार अब बस अपनी सत्ता दिखती है , इसलिए आज सत्ता में बने रहने के लिए वैसे जगह चले गए जहां से जंगलराज की शुरुआत हुई थी।  इसी जंगलराज के विरुद्ध अटल जी भी पटना आकर विरोध किया था।  खुद सीएम नीतीश ने भी विरोध किया था। लेकिन, इसके बाबजूद आज वो किसका साथ दे रहे हैं वो हर किसी को मालूम है। इसलिए अब यह साफ़ हो गया है कि.नीतीश कुमार के अंदर अटल जी के लिए पहले वाला भाव नहीं रहा है।  यही कारन हैं कि उन्होंने अटल जी के सपने को तोड़ने का काम किया है।