ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

नीतीश ने राजद के मंत्रियों को नौकर बना दिया: सुशील मोदी बोले- राजद और जदयू के बीच खुले टकराव से विकास ठप

PATNA: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच छिड़ी जंग पर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है. बीजेपी ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है

नीतीश ने राजद के मंत्रियों को नौकर बना दिया: सुशील मोदी बोले- राजद और जदयू के बीच खुले टकराव से विकास ठप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच छिड़ी जंग पर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है. बीजेपी ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राजद के मंत्रियों को नौकर बना दिया है. राजद और जेडीयू के बीच घमासान छिड़ा है और बिहार में विकास ठप हो गया है. 


बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार में राजद के मंत्रियों की औकात नौकरों जैसी हो गयी है. राजद के किसी मंत्री की बात अफसर नहीं सुन रहे. अधिकारियों की ट्रांसफार्मर-पोस्टिंग का अधिकार जदयू के मुख्यमंत्री के हाथ में है, इसलिए नौकरशाही जदयू के मंत्रियों-कार्यकर्ताओं के अलावा किसी को महत्व नहीं दे रही है. 


सुशील मोदी ने कहा कि जो हालत शिक्षा विभाग की है  वही हालत दूसरे राजद कोटे के मंत्रियों के सभी विभागों की है. ये अलग बात है कि दूसरे मंत्री खुल कर बोल नहीं रहे हैं. नीतीश कुमार ने राजद कोटे के विभाग में ऐसे अफसर बैठा दिये हैं, जो मंत्रियों पर लगाम कस सकें.  हाल ये है कि एक तरफ मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अफसर राजद के मंत्रियों को परेशान कर रहे हैं और दूसरी तरफ जदयू के मंत्री बयान देकर अफसरों को पोलिटिकल कवर दे रहे हैं.  


सुशील मोदी ने कहा है कि शिक्षा विभाग में टकराव के बाद स्थिति ये हो गयी है कि अब या तो मंत्री चंद्रशेखर रहेंगे या वर्तमान अपर मुख्य सचिव. राजद-जेडीयू के बीच विवाद काफी तूल पकड़ चुका है, लेकिन दोनों दल कह रहे हैं "ऑल इज वेल". सुशील मोदी ने कहा कि राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह का यह सुझाव सही है कि नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग के अवर प्रधान सचिव को ही अपना सलाहकार बना लेना चाहिए. सुशील मोदी ने कहा है कि राजद-जदयू के मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से विकास के काम ठप हैं और मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं।