ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

‘नीतीश को सिर्फ संयोजक बनने की चिंता.. बिहार के लिए फुर्सत नहीं’, बढ़ते अपराध पर बोले चिराग; चाचा पारस को लेकर कही ये बात

PATNA: लोजपा (रामविलास) के चीफ और जमुई से सांसद चिराग पासवान शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे। दिल्ली से पटना पहुंचते ही चिराग ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प

‘नीतीश को सिर्फ संयोजक बनने की चिंता.. बिहार के लिए फुर्सत नहीं’, बढ़ते अपराध पर बोले चिराग; चाचा पारस को लेकर कही ये बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोजपा (रामविलास) के चीफ और जमुई से सांसद चिराग पासवान शुक्रवार की शाम पटना पहुंचे। दिल्ली से पटना पहुंचते ही चिराग ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब बिहार के लोगों की चिंता करने की फुर्सत नहीं है। नीतीश कुमार तो सिर्फ मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता है कि उनको संयोजक बनाया जा रहा है या नहीं।


चिराग पासवान ने उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की मिली धमकी पर कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है। बिहार में हर व्यक्ति की जान उतनी ही कीमती है जितनी और लोगों की है। बिहार के कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद ही खराब हो चुकी है। अगर इस तरह की बातें सामने आ रही हैं तो सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि इसके पीछे जो कोई भी हो जिसकी जांच हो जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करें।


बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी फुर्सत नहीं की बिहार के बारे में सोच सकें। वे मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर चिंतित है कि उन्हें संयोजक बनाया जाएगा या नहीं। अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लड़ रहे हैं। नीतीश पर तंज करते हुए चिराग ने कहा कि इंसान धोखा खाता है तो वह दूसरी बार जरूर सोचता है कि पहली बार उन्होंने भाजपा को धोखा दिया दो-दो बार महागठबंधन को भी धोखा दे चुके हैं। महागठबंधन के लोग भी उनको शक की नजर से देखते हैं। आगे उन्होंने कहा कि उनके सारे प्रकरण में बिहार और बिहारी कहां हैं, बिहार में आए दिन हत्याएं हो रही हैं।


वहीं सीबीआई द्वारा लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने की मांग पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने खुद ही कई बार कहा है कि वे पूरी तरह से फिट हैं और भाजपा को फिट कर देंगे तो यकीनन उसके ऊपर एक रिव्यू जरूर होगा और न्यायालय का जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा। वहीं चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर बिहार के नेताओं के आ रहे तरह तरह के बयानों पर उन्होंने कहा कि जो नेता हमारे देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को नहीं समझ पाए उनके पास जानकारी का काफी अभाव है। ऐसे लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका देना उचित नहीं है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता