ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश, अब इस्तीफा देने राजभवन जाएंगे नीतीश

PATNA: कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी है. इसके बाद वह राजभवन जाएंगे. शाम 4:45 बजे राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे. मुलाकात के दौरान नीत

कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश, अब इस्तीफा देने राजभवन जाएंगे नीतीश
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी है. इसके बाद वह राजभवन जाएंगे. शाम 4:45 बजे राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे. मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इस दौरान नई सरकार बनाने पर भी चर्चा होगी. 

मंत्रियों को दिया धन्यवाद

कैबिनेट की बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया हैं. इस दौरान कहा कि कोरोना संकट के दौरान आपलोगों ने अच्छा काम किया हैं. आपके कामों को याद रखा जाएगा. कैबिनेट की अंतिम बैठक नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ की. 

आज सीएम आवास पर हुई बैठक

बिहार में सरकार बनाने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार के आवास पर आज एनडीए की बैठक हुई. बैठक में भाग लेने के लिए सभी चलों के नेता पहुंचे हुए थे.  नीतीश कुमार ने कहा कि 15 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. सीएम आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए आरसीपी सिंह, अशोक कुमार चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी, हम के जीतन राम मांझी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता पहुंचे हुए थे. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है.  इसके अलावे निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी समर्थन किया है.



टैग्स