ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, राष्ट्र्रीय परिषद की बैठक में हुई ताजपोशी

DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार की ताजपोशी कर दी गई है। राष्ट्रीय

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार की ताजपोशी कर दी गई है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने नीतीश कुमार के निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी दी. जिसके बाद विधिवत उनकी ताजपोशी की गई। 

10 राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार की ताजपोशी की गई है। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही जेडीयू का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गया है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत कर दिया गया है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के साथ मंच पर पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर उनके बगल की सीट पर आरसीपी सिंह भी नजर आए। जबकि वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, श्याम रजक, गुलाम रसूल बलियावी, संजय झा और रामसेवक सिंह मंच पर अगली कतार में बैठे थे।

राष्ट्रीय परिषद में नीतीश कुमार की ताजपोशी बिना किसी तामझाम के हुई है। पहले राजगीर में पार्टी का राष्ट्रीय खुला अधिवेशन आयोजित होना था, लेकिन बिहार में आई बाढ़ और आपदा को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। दिल्ली में खुला अधिवेशन की बजाय केवल राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई और इसमें नीतीश कुमार की ताजपोशी कर दी गई।


टैग्स