ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

नीतीश को KCR की रैली में नहीं बुलाये जाने पर बोले गिरिराज, वे खुद PM कैंडिडेट हैं इसलिए नहीं दिया न्योता

PATNA: तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने आज बड़ी रैली की। तेलंगाना के खम्मम में आयोजित एक मेगा रैली के जरिए केसीआर ने विपक्षी दलों के कई न

नीतीश को KCR की रैली में नहीं बुलाये जाने पर बोले गिरिराज, वे खुद PM कैंडिडेट हैं इसलिए नहीं दिया न्योता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने आज बड़ी रैली की। तेलंगाना के खम्मम में  आयोजित एक मेगा रैली के जरिए केसीआर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस रैली में आने का न्यौता तक नहीं दिया। मिशन 2024 के लिए निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ विपक्ष के अन्य बड़े नेता रैली में शामिल हुए। नीतीश को निमंत्रण नहीं दिये जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए न्योता नहीं दिया।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केसीआर ने अपनी रैली में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया। इसे लेकर अब बीजेपी नीतीश कुमार को घेरने में लग गयी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने इसे लेकर नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह तो पहले ही पटना में सबने देखा था। जब केसीआई बिहार दौरे पर आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केसीआर उन्हें उठ बैठ करा रहे थे। गिरिराज सिंह कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के कितने उम्मीदवार हैं यह अभी तक तय नहीं हो सका है। तेलंगाना के सीएम केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश को अपनी रैली में आने का न्योता नहीं दिया।  

नीतीश को KCR की रैली में नहीं बुलाये जाने पर बोले गिर… | FirstBihar