ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

नीतीश को जेल भेजना है जरुरी, बीजेपी नेताओं के साथ छपरा पहुंचे सम्राट चौधरी ने किया एलान

SARAN: छपरा जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार की देर शाम तक यह आंकड़ा 46 तक पहुंच गया है। एक के बाद एक लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का म

नीतीश को जेल भेजना है जरुरी, बीजेपी नेताओं के साथ छपरा पहुंचे सम्राट चौधरी ने किया एलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार की देर शाम तक यह आंकड़ा 46 तक पहुंच गया है। एक के बाद एक लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उधर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए बीजेपी के कई नेता भी सारण पहुंचे। जिनमें नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई बीजेपी नेता भी पीड़ित परिवार से मिलने सारण पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने नीतीश सरकार को घेरते हुए जमकर हमला बोला। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा कि जो पियेगा वो मरेगा पर बीजेपी नेताओं ने गलत बताया। कहा कि जिनकी भी मौत हुई है वे बिहार के लोग है हम सभी के भाई बंधू है। मरे हुए व्यक्ति के लिए गुंडों वाली बोली एक मुख्यमंत्री को बोलना कही से भी उचित नहीं है। पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद कहा कि छह वर्ष पहले शराबबंदी कानून बिहार में बना था। 


आज यदि कानून का राज स्थापित नहीं है तो इसके लिए यदि कोई दोषी है तो वो हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।  नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो बेघर परिवारों को न्याय मिले और नीतीश कुमार को जेल भेजा जाए। यही हमारी मांग है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा में जब माननीय सदस्यों ने प्रश्न उठाया तो नीतीश कुमार गुंडों की तरह बोलने लगे। गुंडों की पार्टी के साथ चले जाने के बाद उनकी बोली भी गुंडों वाली हो गयी। बिहार के कई लोग मरे हैं। हमारा भाई मरा है और मुख्यमंत्री कहते है कि जो पियेगा वो मरेगा।  

टैग्स