ब्रेकिंग
Bihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

नीतीश की तरह घमंडी हो गए हैं JDU नेता! सम्राट चौधरी का अटैक, बोले- अहंकार की भाषा बोल रहे ललन सिंह

PATNA: गुरुवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सांसद ललन सि

नीतीश की तरह घमंडी हो गए हैं JDU नेता! सम्राट चौधरी का अटैक, बोले- अहंकार की भाषा बोल रहे ललन सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गुरुवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सांसद ललन सिंह के बीच हुए आरोप प्रत्यारोप को लेकर बीजेपी ने जेडीयू अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार के तरह की उनकी पार्टी के अन्य नेता भी अहंकारी हो गए हैं।


सम्राट चौधरी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि जेडीयू के नेता किस तरह का बयान दे रहे हैं सब दिख रहा है। लोकतंत्र के मंदिर के अंदर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी के सीनियर मेंबर के साथ जो बर्ताव किया वह अहंकार दिखा रहा है। नीतीश कुमार का अहंकार उनके सब नेताओं में दिख रहा है। बीजेपी के वोट को कैसे बढ़ाना है इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं। महागठबंधन के लोग सपना देख रहे हैं कि वे बिहार जीत जाएंगे लेकिन 2024 के चुनाव में एक-एक सीट पर उम्मीदवार तय करके 40 का 40 सीट एनडीए जीतने जा रही है, जिसकी तैयारी भारतीय जनता पार्टी कर रही है।


वहीं भागलपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। भागलपुर में पत्रकारों को पुलिस ने पीटा गया। बिहार की सरकार लोगों के साथ अपराधी और गुंडे की तरह बर्ताव कर रही है। नीतीश कुमार को शर्म लगता हो तो वे इस्तीफा दे दें। वहीं बीजेपी की बैठक पर सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के चुनाव में एक-एक सीट पर हम कैसे जीत हासिल करें इसको लेकर यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में वोट के प्रतिशत को बढ़ाया जाए इस पर चर्चा होगी।