ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

पटना से बड़ी खबर: मुखयमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, कैंसिल हुआ तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम, अकेले रवाना हुए तेजस्वी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु जाने के कार्यक्रम ऐन वक्त पर कैंसिल हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिग

पटना से बड़ी खबर: मुखयमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, कैंसिल हुआ तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम, अकेले रवाना हुए तेजस्वी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तमिलनाडु जाने के कार्यक्रम ऐन वक्त पर कैंसिल हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज तमिलनाडु रवाना होना था। सीएम के तमिलनाडु जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। तेजस्वी एयरपोर्ट पर पहुंचकर सीएम का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश की तबीतय बिगड़ गई और उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अकेले ही तमिलनाडु के लिए रवाना होना पड़ा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम कैंसिल किया है। बताया जा रहा है कि बीते देर शाम मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज हो गई थी। आज सुबह सीएम के तमिलनाडु रवाना होने को लेकर तैयारियां की गई थी। सीएम आवास से लेकर पटना एयरपोर्ट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने जाने का इरादा बदल दिया।


उधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे और सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। बाद में उन्हें पता चला कि सीएम तमिलनाडु नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अकेले ही तमिलनाडु के लिए रवाना होना पड़ा है। सीएम की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।