ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

नीतीश के संकल्प पर सुशील मोदी का तंज, कहा- 2024 तक JDU मुक्त हो जाएगा बिहार

PATNA: बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पटना में आयोजित अधिवेशन में जेडीयू ने देश को बीजेपी मुक्त करने का संकल्प लेते हु

नीतीश के संकल्प पर सुशील मोदी का तंज, कहा- 2024 तक JDU मुक्त हो जाएगा बिहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पटना में आयोजित अधिवेशन में जेडीयू ने देश को बीजेपी मुक्त करने का संकल्प लेते हुए विपक्ष से एकजुट होने का आह्वान किया। जेडीयू के इस संकल्प को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार यह सपना कभी भी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि संकल्प लेने से कोई पीएम नहीं बन जाता है। 2024 आते-आते बिहार जेडीयू मुक्त हो जाएगा। 


सुशील मोदी ने देश की सभी विपक्षी पार्टियो की तुलना मरे हुए घोड़े से की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से मरे हुए घोड़े पर कितना भी चाबुक मारो वह नहीं दौड़ता ठीक वही बाल विपक्ष का है। नीतीश अपने बूते पर बिहार की 45 सीटें तक नहीं जीत पाए और देश को बीजेपी मुक्त करने की बात कहते हैं। लाख कोशिशों के बावजूद कुढ़नी और गोपालगंज का चुनाव हार गए। अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी नीतीश कुमार से बड़े नेता हैं। ऐसे में उन्हें कोई क्यों स्वीकार करेगा।


उन्होंने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, अगर संकल्प लेना ही है तो वे 2029 के लिए लें क्योंकि 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे यह तय है। बता दें कि रविवार को पटना में आयोजित जदयू के खुला अधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 तक भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है और विपक्ष से एकजुट होने की अपील की है।

टैग्स