ब्रेकिंग
बिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

नीतीश के ' समाधान' यात्रा पर PK का तंज, कहा - CM के इस प्रयास से जनता को नहीं कोई लाभ

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी समाधान यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम की यह 14 वीं यात्रा है, जिसके तहत वह राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे। सी

नीतीश के ' समाधान' यात्रा पर PK का तंज, कहा - CM के इस प्रयास से जनता को नहीं कोई लाभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी समाधान यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम की यह 14 वीं यात्रा है, जिसके तहत वह राज्य के अलग - अलग जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे। सीएम की यह यात्रा बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरुआबाड़ी गांव से शुरू होने वाली है। वहीं, सीएम के इस यात्रा को लेकर किसी जमाने में उनके काफी करीबी रहे और चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने गहरा तंज कसा है।


प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि, बिहार के मुख्यमंत्री अपनी 14वीं “यात्रा” पर निकल रहे हैं। महोदय 30-40 लाख जनसंख्या वाले ज़िलों की “यात्रा” परिसादनों में अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कुछ स्थानीय लोगो से मिलकर 4-5 घंटों में पूरा करेंगे!😂


इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से सवाल किया है कि, क्या आपको लगता है, नीतीश जी के इस “यात्रा” से लोगों को कुछ फ़ायदा होगा? उन्होंने इसका जवाब देने के लिए एक ट्वीटर ओपिनियन पोल भी डाला है जिसमें हां और नहीं में बिहार की जनता को अपना जवाब देना है।


गौरतलब हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा में सीमित लोगों को ही शामिल होने का न्योता मिला है। सीएम के इस यात्रा में मुख्य रूप से तीन कार्यक्रम होंगे। जिसमें पहला योजना से संबंधित क्षेत्र भ्रमण, दूसरा चिन्हित समूहों के साथ बैठक और तीसरा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक है। सीएम नीतीश के यह यात्रा 29 जनवरी को मुंगेर लखीसराय शेखपुरा जिले के भ्रमण कर समाप्त होगी।