ब्रेकिंग
गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये

नीतीश के सामने बीजेपी की घिग्घी बंधी है: डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा जातीय जनगणना पर सवाल मत पूछिये

LAKHISARAI : जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी को कठघरे में खडा कर रहे नीतीश कुमार औऱ उनकी पार्टी के नेताओं के सामने बीजेपी की घिग्घी बंधी है. दिख तो ऐसा ही रहा है. बिहार में बीजेपी के प

नीतीश के सामने बीजेपी की घिग्घी बंधी है: डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा जातीय जनगणना पर सवाल मत पूछिये
First Bihar
3 मिनट

LAKHISARAI : जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी को कठघरे में खडा कर रहे नीतीश कुमार औऱ उनकी पार्टी के नेताओं के सामने बीजेपी की घिग्घी बंधी है. दिख तो ऐसा ही रहा है. बिहार में बीजेपी के प्रमुख औऱ सरकार में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से आज जब जातीय जनगणना पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उससे यही लगा कि उनकी पार्टी नीतीश कुमार को किसी सूरत में नाराज नहीं करना चाहती.


दरअसल डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद रविवार को मुंगेर से पटना लौट रहे थे. रास्ते में लखीसराय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्वागत के लिए रोका. मीडिया के लोग वहां मौजूद थे. पत्रकारों ने सवाल पूछा कि नीतीश कुमार जातीय जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं. बीजेपी का क्या स्टैंड है. तारकिशोर प्रसाद चुप्पी साध गये. मीडिया ने फिर से सवाल पूछा-तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अगर सवाल पूछना है तो दूसरा सवाल पूछिये. इस मसले पर कोई सवाल मत पूछिये.


गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने मीडिया में जातीय जनगणना की मांग कर बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर दिया है. केंद्र सरकार जाति के आधार पर जनगणना कराने से मना कर चुकी है. लेकिन नीतीश कुमार लगातार बयान दे रहे हैं. नीतीश ही नहीं बल्कि उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता लगातार मीडिया में बयान देकर जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं. जातिगत जनगणना पर नीतीश औऱ उनके समर्थक नेता उसी स्टैंड पर हैं जो राजद का स्टैंड है. लेकिन बीजेपी का कोई नेता नीतीश कुमार की मांग पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. तारकिशोर प्रसाद ही नहीं बीजेपी का कोई दूसरा नेता जातीय जनगणना के नाम से ही जुबान बंद कर ले रहा है. 


मांझी से भी बीजेपी को डर
नीतीश की कौन कहे, जीतन राम मांझी को लेकर भी बीजेपी के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा है. लखीसराय में तारकिशोर प्रसाद से मांझी के विवादित बयानों को लेकर सवाल पूछा गया. मांझी ने धर्मांतरण को सही करार दिया था. इसके बाद उन्होंने कहा था कि वे धर्म को नहीं मानते, मंदिर में जाकर घंटी बजाओ और मस्जिद में जाकर अल्लाह को याद करो ऐसे लगता है कि अल्लाह बहरा हो गए हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि जीतन राम मांझी जो बोल रहे हैं वह मांझी का निजी बयान है. बीजेपी उनके बयान पर कुछ नहीं बोलेगी. डिप्टी सीएम ने कहा कि जीतन राम मांझी एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे.