ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े शख्स पर दाग दी बैक टू बैक तीन गोलियां

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों न

नीतीश के नालंदा में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े शख्स पर दाग दी बैक टू बैक तीन गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए शख्स की पहचान मो. शमी अहमद के 25 वर्षीय बेटे मो. मोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी काम से आर्य समाज रोड गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में मोनू को तीन गोलिया लगीं। जिसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।