Dularchand Yadav murder : मोकामा में रिजल्ट आने तक नहीं मिलेगी कोई ढील, दुलारचंद को लगी गोली का खोखा अब तक नहीं हुआ बरामद; SP को मिला यह निर्देश Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा Bihar Elections 2025 : दूसरे चरण में सीमांचल से शाहाबाद तक एनडीए की अग्निपरीक्षा, 26 सीटों पर पिछली बार एक भी जीत नहीं मिली थी Success Story: कौन हैं IPS अजय कुमार? जिन्हें डिप्टी CM ने डरपोक, कायर और निकम्मा कहा, जानिए पूरी कहानी
1st Bihar Published by: Updated Thu, 22 Dec 2022 01:42:03 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी ने पोस्टर के जरिए बिहार में वर्तमान सत्तारूढ़ महागठबंधन पर जोरदार तंज किया गया है। इस पोस्टर के जरिए बीजेपी ने एनडीए और महागठबंधन की सरकार के बीच तुलना की है। बीजेपी के पोस्टर को लेकर बिहार सरकार के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोगों के बयानबाजी के कारण जेडीयू एनडीए से अलग हो गई। संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण ही एनडीए में टूट हुई है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें भी बताना चाहिए कि जब वे सरकार में थे तब क्या उपलब्धि हासिल की।
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और विजय कुमार सिन्हा के कारण एनडीए में टूट हुई। नीतीश कुमार के नेतृत्व में विजय सिन्हा मंत्री थे लेकिन आज चिल्ला रहे हैं। विजय सिन्हा को आज नीतीश सरकार की खामियां गिना रहे हैं वे पहले अपना परफॉर्मेस बताएं कि मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा लंबे समय तक नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे, वे अपने विभाग की उपलब्धि को बताएं। विपक्ष में रहते हैं तो भटर भटर बोलते रहते हैं और पक्ष में रहते हैं तो काम नहीं करते हैं।
इस दौरान उन्होंने बेगूसराय में पुल टूटने की घटना को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया। पुल टूटने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बीजेपी के विधायक ही पथ निर्माण मंत्री थे। पुल के निर्माण में क्यों गलत सामान लगाया गया, यह किसकी उपलब्धि है। जब पुल का निर्माण हो रहा था तो उस वक्त विभागीय मंत्री क्या कर रहे थे। चार महीना पहले तक सब ठीक था और चार महीना के भीतर ही बिहार गड़बड़ हो गया है। चार महीने में जेडीयू खराब हो गई और बीजेपी की उपलब्धि आसमान छू रही है। झूठ बोलने से पहले बीजेपी के नेताओं को अपने बारे में भी सोंचना चाहिए कि सरकार में रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या किया।
दरअसल, राजधानी पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर के जरिए बिहार में वर्तमान सत्तारूढ़ महागठबंधन पर तंज किया गया है। इस पोस्टर में भाजपा शासन और महागठबंधन शासन की तुलना की गई है। भाजपा के मुख्य प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे बड़े पोस्टर में अपने लिए भाजपा ने लिखा है 'जो कहा, सो किया'। वहीं महागठबंधन के लिए लिखा गया है कि 'सिर्फ ठगा'। इस पोस्टर में भाजपा और महागठबंधन के बीच में लिखा गया है 'फर्क साफ है'। पोस्टर में नीचे लिखा गया है कि, भाजपा सरकार का काम बेमिसाल, महागठबंधन सरकार में केवल फर्जी दावे।